ओडिशा में Covid 19 के 11,607 नए मामले, 6 लोगों की मौत

बुधवार, 19 जनवरी 2022 (13:04 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 11,607 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,67,094 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई।

ALSO READ: पुणे के ससून अस्पताल में कोरोना का कहर, 284 डॉक्टर और नर्स संक्रमित
 
बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 8,494 हो गई है। पिछले 3 महीने से अधिक समय बाद प्रदेश में 1 दिन में मौत के सबसे ज्यादा मामले आए हैं, वहीं मंगलवार की तुलना में संक्रमण के 521 ज्यादा मामले आए हैं।

ALSO READ: WHO की चेतावनी, खत्म नहीं होगा कोरोना
 
बुलेटिन में बताया गया कि नए मामलों में 991 बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लिए कुल 69,502 नमूनों की जांच की गई। राज्य में वर्तमान में 84,770 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक 10,73,777 लोग ठीक हो चुके हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी