Corona Indore Update: इंदौर जिले में सामने आए संक्रमण के 17 नए मामले , रिकवरी रेट हुआ 99 प्रतिशत

सोमवार, 21 जून 2021 (10:48 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 17 नए मामले पाए गए। आधिकारिक जानकारी अनुसार जिले में अब तक 16,71,133 सैम्पल जांचे गए हैं। इनमें कल जांचे गए 9,086 सैम्पल भी शामिल हैं। कुल जांचे गए सैम्पलों में अब तक 1,52,761 नागरिक संक्रमित पाए गए हैं।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत, आज 10 लाख और 30 जून तक 50 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य
उधर राहत की खबर है कि कल 39 मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने के बाद अब तक कुल 1,51,002 रोगियों को स्वस्थ करार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है जिसके बाद जिले का रिकवरी रेट 98.84 प्रतिशत हो गया है। उधर राहत है कि कल रविवार को एक भी मौत दर्ज नहीं होने के बाद मृतकों की संख्या आधिकारिक रूप से 1,376 बनी हुई है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 383 है।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी