88 दिनों बाद सबसे कम कोरोना मामले आए सामने, 24 घंटे में 1422 संक्रमितों की मौत

सोमवार, 21 जून 2021 (10:34 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। 88 दिनों बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.36% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.83% है।
ALSO READ: M-Yoga ऐप लांच, PM मोदी ने किया था ऐलान, जानिए ऐप से जुड़ी हर जानकारी
भारत में कोरोना के 53,256 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,35,221 हुई। 1,422 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,88,135 हो गई है। 78,190 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,88,44,199  हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,02,887 है।
ALSO READ: ITBP के जवानों ने 18000 फुट की ऊंचाई पर किया योग, देखें तस्वीरें
देश में लगातार 39वें दिन कोरोनावायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। 20 जून तक देशभर में 28 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 30 लाख 39 हजार टीके लगाए गए, वहीं अब तक 39 करोड़ 24 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी