बाबा रामदेव ने लांच की कोरोना की दवा, बोले-कोरोनिल से हटे संशय के बादल

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (10:50 IST)
नई दिल्ली। बाबा रामदेव ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना की दवाई लांच की। इस अवसर पर पतंजलि ने एक रिसर्च बुक भी जारी की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी भी मौजूद थे।
 

Delhi: Yog Guru Ramdev releases 'the first evidence-based medicine for #COVID19 by Patanjali'.

Union Health Minister Dr Harsh Vardhan and Union Minister Nitin Gadkari also present at the event. pic.twitter.com/o1uwSAKK82

— ANI (@ANI) February 19, 2021
बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा। यह दवा WHO GMP द्वारा सर्टिफाइड हैं। कोरोनिल से संशय के बादल हट गए हैं। आयुष मंत्रालय ने कोरोना की दवा के रूप में मंजूरी दे दी है। उन्होंने पतंजलि की इस दवा के रिसर्च पेपर्स भी जारी किए।

रामदेव ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। एविडेंस मेडिसिन के तौर पर एविडेंस बेस्ड रिसर्च है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा की दुनिया में भारत पूरी दुनिया में लीड करेगा।
 

Delhi: Yog Guru Ramdev releases scientific research paper on 'the first evidence-based medicine for #COVID19 by Patanjali'.

Union Health Minister Dr Harsh Vardhan and Union Minister Nitin Gadkari are also present at the event. pic.twitter.com/8Uiy0p6d8d

— ANI (@ANI) February 19, 2021
 
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आयुर्वेद में शोध करने के लिए बाबा जी ने अनुसंधान संस्था बनाई है। आयुर्वेद पर पहले भी भरोसा था लेकिन अब रिसर्च किया गया है। लैब से प्रमाणिकता मिल गई है।
 
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि मॉर्डन और साइंटफिक तरीके से आयुर्वेद को स्थापित करने के यज्ञ में जितनी आहूति डाली जाएगी, उतना ही बेहतर होगा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी