14 Indians missing in Russia: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार को रूस में लापता 14 भारतीय नागरिकों का पता लगाने तथा उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए रूसी सरकार से बात करनी चाहिए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने यह सवाल भी किया कि क्या भारत सरकार रूस से पूछेगी कि बिना अनुमति के भारतीय नागरिकों को वहां की सेना में भर्ती क्यों किया गया?
एजेंट ने रूस भेज दिया : उन्होंने लापता लोगों में शामिल एक व्यक्ति के भाई और बहन के साथ संवददाता सम्मेलन को संबोधित किया। वडिंग ने कहा कि आज मेरे साथ जगदीप जी और खुशबू यादव जी हैं। ये पिछले डेढ़ साल से अपने भाई को ढूंढ रहे हैं, जो रूस में लापता हैं। दिसंबर, 2023 में 126 लोग अपने घर का चूल्हा जलाने के लिए एजेंट के माध्यम से विदेश गए थे। वे लोग सिंगापुर, मलेशिया और इटली जाना चाहते थे, लेकिन उनको मॉस्को भेज दिया गया।