जो बिडेन ने कहा, कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने तक और 2 लाख लोगों की हो सकती है मौत

मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (08:13 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल करने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बिडेन ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की वैक्सीन लोगों के पास उपलब्ध होने तक देश में करीब और 2 लाख लोगों की मौत हो सकती है।
ALSO READ: बड़ी सफलता : कोरोनावायरस का प्रवेश रोकने वाले रासायनिक यौगिकों का पता लगाया
बिडेन ने सोमवार को कहा कि कोरोना के कारण देश में औसतन प्रतिदिन करीब 1,000 लोगों की मौत हो रही है और इस बीमारी से अब तक 2,40,000 लोगों की जान जा चुकी है। अनुमान दर्शाते हैं कि कोरोना वैक्सीन के व्यापक रूप से उपलब्ध होने तक आने वाले महीनों में और 2,00,000 लोगों की मौत हो सकती हैं।
 
इससे पहले रविवार को बिडेन ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई को अपने प्रशासन की प्राथमिकता बताया था और कहा था कि नई अमेरिकी सरकार लॉकडाउन, मास्क लगाने और अन्य उपायों पर सलाह देने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम को कार्य पर लगाएंगे।
 
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस महामारी से अब तक 99,68,015 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,37,568 लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1 लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी