अमेरिका में delta Strain के मरीज तेजी से बढ़े, प्रतिदिन औसतन 1 लाख से ज्यादा के नए मामले

शनिवार, 7 अगस्त 2021 (12:29 IST)
प्रमुख बिंदु
बाल्टीमोर। अमेरिका में हर दिन कोविड-19 के औसतन 1,00,0000 नए मामले आ रहे हैं, जो सर्दियों में चरम पर पहुंचे मामलों से अधिक हैं। अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के कारण पिछले महीने संक्रमण के मामले और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अत्यधिक बढ़ गई। देश में जून के अंत से ही हर दिन औसतन 11,000 मामले आ रहे हैं। अब यह संख्या 1,07,143 है।

ALSO READ: महाराष्ट्र में delta variant का कहर, 30 नए मामले आए सामने
 
यह वायरस उन लोगों में तेजी से फैल रहा है जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। फ्लोरिडा, लुइसियाना और मिसीसिप्पी में अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। अमेरिका में पहली बार नवंबर में संक्रमण के औसत मामले 1,00,000 के पार गए थे और जनवरी की शुरुआत तक करीब 2,50,000 पर पहुंच गए थे।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी