कच्चे तेल, गैस, एलपीजी और एलएनजी का स्टॉक
अरब मुल्कों के साथ भारत के तेल-गैस व्यापार का ये मह्वपूर्ण गलियारा है। यहां से 20 फीसदी कच्चे तेल की आपूर्ति होती है। ईरान ही नहीं, सऊदी अरब, यूएई से लेकर कतर-कुवैत जैसे देशों से भारत को तेल-गैस की सप्लाई इसी रूट से होती है। केप्लर के मुताबिक, भारत के पास करीब 10 करोड़ बैरल वाणिज्यिक कच्चे तेल का स्टॉक है। इसमें रिफाइनरियों के पास मौजूद स्टॉक, भूमिगत रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (एसपीआर) और देश की ओर आ रहे जहाजों पर लदा तेल शामिल है।
सरकार ने क्या कहा
सरकार का कहना है कि उसके पास पर्याप्त भंडार है और चिंता की कोई बात नहीं है। इस बीच सरकार के सूत्रों का कहना है कि उसके पास कच्चे तेल, गैस, एलपीजी और एलएनजी का 25 दिनों का स्टॉक है। सरकारी सोर्स के मुताबिक भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक है।