भोपाल में मिले कोरोनावायरस के 221 नए मामले, कुल संख्या 5330

शनिवार, 25 जुलाई 2020 (15:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के तेजी से मिल रहे मामलों के बीच शनिवार को 221 नए मामने सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5330 तक पहुंच गई।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार सुबह प्राप्त जांच रिपोर्ट में 221 नए मरीज मिले। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5330 तक पहुंच गई, जिसमें से 3390 मराजों के स्वस्थ हो जाने के बाद 15 सौ से अधिक एक्टिव मरीज हैं, जिनकी उपचार विभिन्न अस्पतालों, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों और होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। राजधानी में पिछले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
 
वहीं, इस बीमारी के चलते अब तक 151 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते राजधानी में आज से अगले दस दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी