Covid-19 : दिल्ली में एक और सप्ताह का Lockdown

रविवार, 16 मई 2021 (13:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन की अवधि एक और सप्ताह बढ़ाए जाने की घोषणा की।

ALSO READ: जज्बे को सलाम, रमजान में पिता की जान बचाने वाली अर्शी के 'सिलेंडर वाली बिटिया' बनने कहानी...
दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था और इसकी अवधि चौथी बार बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 24 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले, लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे समाप्त होने वाला था।

दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण संबंधी हालात में सुधार हो रहा है और पिछले कुछ दिन से संक्रमण के मामलों और संक्रमण दर में कमी आई है।

ALSO READ: कोरोना से राहत, 24 दिन बाद देश में 3.11 लाख नए मामले, तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं कोरोना मरीज
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है, क्योंकि यदि इस समय ढील दे दी गई, तो कोरोना वायरस को काबू करने में अब तक मिली सफलता पर पानी फिर जाएगा।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं। पॉजिटिविटी रेट एक फीसदी और कम होकर 10 प्रतिशत के करीब आ गई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी