Corona से जंग, नाचते-गाते पुलिसकर्मियों ने दिया घर में रहने का संदेश

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (15:25 IST)
गुवाहाटी। आमतौर पर पुलिसकर्मियों को नाचते-गाते हुए नहीं देखा जाता, लेकिन असम की राजधानी गुवाहाटी में एक अलग ही दृश्य नजर आया। यहां पुलिसकर्मी नाचते-गाते बीहू की शुभकामनाएं दे रहे थे, साथ ही लोगों से घर में रहने की अपील भी कर रहे थे। 
 
कोरोना लॉकडाउन के दौरान यह अद्भुत दृश्य गुवाहाटी की एक सड़क पर नजर आया। एएनआई के वीडियो के मुताबित एक पुलिसकर्मी जहां ढोलक पर थाप दे रहा था, वहीं एक पुलिसकर्मी लगातार नाच रहा था। सभी लोग मिलकर गीत भी गा रहे थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख