पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग, यहां बन रही है कोरोना वैक्सीन

गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (15:22 IST)
पुणे। महाराष्‍ट्र के पुणे में कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में गुरुवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड का निर्माण चल रहा है। 
 
बताया जा रहा है कि आग सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल 1 गेट पर लगी। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। आग बुझाने के प्रयास जारी है।
 

महाराष्ट्रः पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लग गई। अधिक जानकारी का इंतजार है। pic.twitter.com/FwhqNDE3eF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2021
उल्लेखनीय है कि देश में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को ही कोरोना वैक्सीन के रूप में मान्यता मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस हिस्से में वैक्सीन बनाई जा रही है या उसे स्टोर करके रखा गया है, वह पूरी तरह सुरक्षित है। हाल ही में यहां से वैक्सीन की खेप देशभर में पहुंचाने का सिलसिला शुरू हुआ है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी