मीडिया खबरों के मुताबिक भारत में ग्रीन फंगस का दूसरा मामला पंजाब में सामने आया है। जालंधर में ग्रीन फंगस का पहला मरीज मिला है।  देश का यह दूसरा मरीज है जिसमें ग्रीन फंगस की पुष्टि हुई है।  61 साल के मरीज को मार्च में कोरोना हुआ था। ठीक होने के बाद जून में उसे ग्रीन फंगस की पुष्टि हुई है।