मुलायम सिंह यादव कोरोनावायरस की चपेट में, पत्नी भी हुईं पॉजिटिव

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (21:50 IST)
समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायमसिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्‍वीटर हैंडल पर दी गई है। 
 
समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल (@samajwadiparty) पर लिखा गया है कि 'समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी  मुलायम सिंह यादवजी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख-रेख जारी है। 
फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं। खबरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को गुड़गांव के मेदांता में भर्ती कराया गया है।

खबरों के अनुसार मुलायमसिंह यादव की पत्नी भी कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं। इससे पहले अगस्त में भी तबीयत बिगड़ने पर मुलायम सिंह यादव को मेदांता में भर्ती कराया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी