महाराष्ट्र में Corona के रिकॉर्ड 47 हजार 827 मामले आए

शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (01:25 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 47 हजार 827 मामले दर्ज किए गए जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के नए मामलों के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29 लाख 4 हजार 76 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 202 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 55,379 हो गई है। 
 
इस बीच 24 हजार 126 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,57,494 हो गई। राज्य में अभी 3,89,832 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 84.62 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.91 प्रतिशत है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी