स्थापना दिवस पर मोदी ने की Corona के खिलाफ जंग में गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों की सफलता की कामना

शनिवार, 1 मई 2021 (11:47 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर कोविड-19 के खिलाफ दोनों राज्यों की लड़ाई में सफलता के साथ ही लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस है।

ALSO READ: मोदी पहुंचे शीशगंज गुरुद्वारा, गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर टेका माथा

 
उन्होंने कहा कि दोनों ही राज्य देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान देने वाले उत्कृष्ट लोगों का घर हैं। कामना करता हूं कि दोनों ही राज्य कोरोना के खिलाफ जंग जीतें और वहां के लोग स्वस्थ रहें। महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र और गुजरात भी शुमार हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी