अमेरिका में फिर बढ़ा Corona का प्रकोप, एक दिन में सामने आए 1 लाख से अधिक नए मामले

गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (08:13 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में पहली बार 1 दिन में कोरोनावायरस (कोविड-19) के 1,00,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। ' वॉशिंगटन पोस्ट' अखबार ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि अमेरिका में 1 दिन में कोरोनावायरस के 1 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर, CM केजरीवाल ने कहा- डरने की जरूरत नहीं...
कंसास, टेनेसी, वर्जीनिया, ओक्लाहोम, मोंटाना, आयोवा, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, ओहियो, नेब्रास्का, मिनेसोटा, इंडियाना और वेस्ट वर्जीनिया सहित 17 राज्यों में बुधवार को कोविड-19 से ग्रसित कई लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए।
 
अमेरिका में इस महामारी से अब तक 94,45,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2,32,500 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी