Coronavirus : भारत में एक्टिव केस की संख्‍या घटकर 9.40 लाख पर पहुंची

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (22:59 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार देर रात 65 लाख को पार कर 65.37 लाख से अधिक हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने के कारण सक्रिय मामले घटकर 9.40 लाख के करीब पहुंच गए हैं।
 
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक आज देर रात तक 66,219 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 65,37,708 हो गई है और इस दौरान 786 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1 लाख को पार कर 1,01,661 पर पहुंच गई है।
 
राहत की बात यह है कि देश में नए मामलों की तुलना में कोरोनावायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 71,023 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 54,96,100 हो गई है।
 
महाराष्ट्र पहले स्थान पर : देश में कोरोनावायरस के सक्रिय मामले आज 5,531 कम होने के साथ यह 9,39,465 रह गए हैं। महाराष्ट्र 2,58,108 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक एक लाख से अधिक 1,12,783 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि केरल 80,818 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है।
 
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 14,348 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,30,861 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। इसके कारण सक्रिय मामलों में कमी आई है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,768 और घटकर 2,58,108 रह गई।
 
इस दौरान 16,835 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 11,34,555 हो गई है तथा 278 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 37,758 हो गई है।
 
राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 79.29 फीसदी पहुंच गई है जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 797 की वृद्धि के बाद राज्य में अब 1,12,783 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 9219 पर पहुंच गया है तथा अब तक 5,08,495 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले 55,282 रह गए। राज्य में अब तक 5,941 लोगों की मौत हुई है। कुल 6,51,791 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 47,823 हो गए हैं तथा इस महामारी से 5977 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,56,826 मरीज ठीक हुए हैं।
 
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,255 हो गई है तथा 9718 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5,58,534 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले 80,818 हो गये तथा 814 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,39,616 हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 30,248 हो गए हैं और 945 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,98,194 हो गई है।
 
राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 1216 कम होने से यह संख्या 25,234 हो गयी है। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5472 हो गई है तथा अब तक 2,57,224 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। 
 
तेलंगाना में कोरोना के 28,328 सक्रिय मामले हैं और 1153 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,67,846 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस के 27,130 सक्रिय मामले हैं तथा 5132 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2,34,712 लोग स्वस्थ हुए हैं।
 
पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 14,935 हो गई है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 97,777 हो गई है जबकि अब तक 3501 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 20,124 है तथा 1,09,611 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2372 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16,688 हैं तथा 3490 लोगों की मौत हुई है और 1,21,219 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
बिहार में सक्रिय मामले 11,982 हो गए हैं। राज्य में 912 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,73,795 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।
 
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1530, हरियाणा में 1450, जम्मू-कश्मीर में 1231, छत्तीसगढ़ में 1002, झारखंड में 729, असम में 721, उत्तराखंड में 648, पुड्डुचेरी में 534, गोवा में 450, त्रिपुरा में 286, चंडीगढ़ में 169, हिमाचल प्रदेश में 197, मणिपुर में 71, लद्दाख में 61, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 53, मेघालय में 54, सिक्किम में 41, नागालैंड में 12, अरुणाचल प्रदेश में 18 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी