वॉशिंगटन में पूरी तरह खुलेंगे स्कूल, छात्रों को पहनना होगा मास्क

शुक्रवार, 14 मई 2021 (10:57 IST)
ओलंपिया। अमेरिका में वॉशिंगटन के प्राधिकारियों ने कहा है कि राज्य में सभी स्कूल वर्ष 2021-22 में छात्रों के लिए पूरी तरह खुलेंगे तथा छात्र और कर्मचारियों को मास्क पहनना होगा। वॉशिंगटन राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि इन्हें कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तैयार किया गया है।

ALSO READ: बड़ी खबर, अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को मास्क की जरूरत नहीं
 
मास्क लगाने का निर्देश विवादों में घिर सकता है, क्योंकि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को बाहर जाने पर या अंदर रहने पर मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है। अभी वॉशिंगटन राज्य में 12 साल से अधिक आयु के लोग ही कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकते हैं।

 
वॉशिंगटन में करीब 11 लाख छात्र स्कूलों में पढ़ते हैं। स्कूलों ने अपने दिशा-निर्देशों में कहा है कि अगर 6 फुट की दूरी का पालन नहीं किया जा सकता तो सभी लोगों को बाहर के साथ ही घर के अंदर भी मास्क पहनना होगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी