येदियुरप्पा को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना से थे संक्रमित

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (14:15 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को गुरुवार को यहां के निजी अस्पताल से छुट्टी दे गई, जहां वे कोविड-19 का इलाज करा रहे थे। उनके कार्यालय ने बताया कि येदियुरप्पा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दी गई, जहां पर उनका गत 5 दिन से इलाज चल रहा था।

ALSO READ: एक्सप्लेनर: भारत में कोरोना का डबल म्यूटैंट वैरियंट मचा रहा कोहराम,इम्युनिटी और वैक्सीन पर भी भारी !
 
बता दें कि 78 वर्षीय येदियुरप्पा को 16 अप्रैल को कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 8 महीने में दूसरी बार संक्रमित हुए थे। इससे पहले वे पिछले साल 2 अगस्त को कोविड-19 संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे और 9 दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी