Zika Virus: महाराष्ट्र के पालघर में 7 साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित, 2021 में आया था पहला मामला

बुधवार, 13 जुलाई 2022 (20:06 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात साल की एक बच्ची जीका वायरस (zika virus) से संक्रमित पाई गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले जुलाई 2021 में राज्य के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था।
 
जानलेवा जीका वायरस से संक्रमित पाई गई बच्ची मुंबई से सटे पालघर जिले की तलासरी तालुका में एक आश्रम शाला (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में रहती है। इससे पहले जुलाई 2021 में राज्य के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था।
 
जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और इसके परिणामस्वरूप होने वाली बीमारी के विशिष्ट लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में संक्रमण शामिल हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी