नागपुर में तेज पानी में बह गई यात्रियों से सवार स्कॉर्पियो कार, 4 शव मिले

मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (22:57 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक दु:खद हादसे की खबर सामने आई है। यहां बारिश के चलते जगह-जगह जलजमाव हो रहा है। इसके कारण हादसे हो रहे हैं। यात्रियों से सवार एक स्कॉर्पियो कार तेज पानी में बह गई। 
 
नागपुर-सावनेर NH पर केलवद नदी में एक स्कॉर्पियो कार बह गई है। खबरों के मुताबिक गाड़ी में 8 लोग सवार थे और 4 लोगों के शव मिल गए हैं और 4 लापता बताए जा रहे हैं। सभी बैतूल जिले के मुलताई के पास दातोरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी