कप्तानों की प्रेस कॉंफ्रेंस में सो गए दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फोटो हुआ वायरल

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (17:15 IST)
एकदिवसीय विश्वकप के शुरु होने से ठीक पहले आज मंगलवार को सभी 10 टीमों के कप्तानों की कॉंफ्रेस हुई। इसमें सुर्खियां बटोरी दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और सलामी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा ने। वह कॉंफ्रेंस के बीचों बीच बैठे थे और उनकी नींद लग गई। यह लम्हा कैमरे में कैद हो गया और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।गौरतलब है कि उन्होंने हाल ही में लगातार हवाई यात्रा की थी। उनकी नींद का कारण थकान भी हो सकता है।

Temba Bavuma during the Captain's Round Table Event. pic.twitter.com/xaxRHTzg4V

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 4, 2023

Temba Bavuma has just fallen asleep in the World Cup captain's conference pic.twitter.com/GqQXZ3MenG

— England's Barmy Army  (@TheBarmyArmy) October 4, 2023
दक्षिण अफ्रीका को गुरुवार को झटका लगा था जब उसकी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम के दो अभ्यास मैच से पूर्व निजी कारणों से भारत से स्वदेश लौट गए थे।

दक्षिण अफ्रीका को अपने पहले अभ्यास मैच में 29 सितंबर का अफगानिस्तान जबकि दूसरे अभ्यास मैच में दो अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ना था।दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट के अनुसार बावुमा निजी कारणों से दक्षिण अफ्रीका लौट गए थे।

बावुमा की गैरमौजूदगी में टी20 कप्तान ऐडन मार्कराम दो अभ्यास मैच में टीम की अगुआई की थी। बावुमा के विश्व कप के पहले मैच से पूर्व टीम से जुड़े थे।।दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत नयी दिल्ली में सात अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी