ग्वालियर : एयरफोर्स स्टेशन में जवान ने खुद को मारी गोली

सोमवार, 28 नवंबर 2022 (18:28 IST)
ग्वालियर। एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। खबरों के मुताबिक जवान की ड्‍यूटी वॉच टॉवर पर थी। आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
 
खबरों के अनुसार महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन तैनात कपूरथला पंजाब निवासी 54 वर्षीय जसमुंदा रात में वॉच टॉवर पर तैनात था। सुबह उसका शव सीढ़ियों पर मिला।
 
जसमुंदा के सीने पर गोली लगी थी और उसके पास राइफल पड़ी हुई थी। एयरफोर्स के कर्मचारी व अफसर मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी