सुशांत सिंह के ममेरे भाई पर हमला, बदमाशों ने ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां

शनिवार, 30 जनवरी 2021 (19:20 IST)
सहरसा। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के एक रिश्तेदार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी है। घटना सहरसा में घटी। राजकुमार सिंह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई बताए जा रहे हैं।
ALSO READ: Kisan Andolan : AAP का बड़ा आरोप, BJP ने रची थी गणतंत्र दिवस पर हिंसा की साजिश...
खबरों के मुताबिक राजकुमार के साथ उनके एक कर्मचारी को भी गोली मारी गई है। फिलहाल राजकुमार और कर्मचारी अस्पताल में भर्ती और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ALSO READ: दिल्‍ली बम ब्‍लास्‍ट का ईरानी इनेक्‍शन! ईरानियों से पूछताछ कर रही स्‍पेशल सेल
पुलिस की एक टीम जांच में जुटी हुई है। खबरों के मुताबिक सहरसा की एसपी लिपी सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। राजकुमार का सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिले में बाइक का शोरूम है। खबरों के मुताबिक जब राजकुमार अपने कर्मचारी के साथ काम से मधेपुरा जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी