भगोड़े हैं अरविन्द केजरीवाल-भाजपा

मंगलवार, 20 जनवरी 2015 (14:07 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की मुख्‍यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को बहस की चुनौती देने वाले आप नेता को भाजपा ने भगोड़ा कहा है।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी का मतलब धरना, ड्रामा और बहस है। उन्होंने किरण बेदी को आइरन लेडी बताते हुए कहा कि केजरीवाल भगोड़ा हैं। वे आई रन मैन (I run man) हैं। 
 
पात्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय बनारस में केजरीवाल ने कहा था कि वह अब यहीं झोपड़ी में रहेंगे। वे चुनाव हार गए तो क्या हुआ? उन्होंने सवाल किया कि केजरीवाल ने बनारस क्यों छोड़ दिया?

वेबदुनिया पर पढ़ें