नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान हुआ और 11 फरवरी को यह भी तय हो जाएगा कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी। चुनाव के बाद आए तमाम एग्जिट पोल दिल्ली में तीसरी बार अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एक एग्जिट पोल भाजपा को 26 सीटें दे रहा है। केवल यही एक ऐसा एग्जिट पोल है जो भाजपा के लिए कुछ उम्मीदें जता रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमारे ट्वीट को संभाल के रख लीजिए, सभी एग्जिट पोल फेल होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल. मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा. बीजेपी दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनायेगी . कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे'।