Akhilesh Yadav taunts Yogi government: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट की है। इसमें वीडियो के साथ ही लिखा है- मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण करने पहुंचा चौपाया, लेकिन पता चला कि डॉक्टर ही नहीं आया। किसी ने पूछा भइया डॉक्टर कब आएगा? तो किसी ने जवाब दिया, लगता है अब जब सरकार बदलेगी डॉक्टर तभी आएगा।
इस वीडियो में यूपी के बहराइच का एक दृश्य है। इसमें बाह्य रोग विभाग के भीतर एक सांड दिखाई दे रहा है, जो कागज भी खा रहा है। डॉक्टर की कुर्सी खाली दिखाई दे रही है। सांड कागज खाते हुए दिखाई दे रहा है। अखिलेश के वीडियो के मुताबिक सांड काफी देर तक वहां उत्पात मचाता रहा।
इस तरह लीं यूजर्स ने चुटकियां : दूसरी ओर, अखिलेश की पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर चुटकियां लीं, वहीं कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया। सत्या सिंह ने लिखा- ऐसा भी तो हो सकता है जान बूझ के गाय को अंदर पहुंचा कर वीडियो लिया गया हो आपको खुश करने के लिए। चंद्रमोहन सिंह ने लिखा- माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी आप सही जानकारी Post करिये Doctor साहब की Duty 8Am से 2Pm तक रहती है, उसके बावजूद Dr. 24 Houre avlalavel रहते हैं। दूसरे के बहकावे मे आकर ऐसा Post करना सही नहीं है। मुझे रात मे 11:30 PM Dr. Sehab ने उठ कर दवा दिया है।