आचार संहिता का पालन करते हुए दिल्ली में हटाए गए 4 लाख से अधिक पोस्टर

बुधवार, 15 जनवरी 2020 (21:28 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 6 जनवरी से लागू चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करते हुए निकाय संस्थाओं ने 4 लाख से अधिक पोस्टर और बैनर हटा दिए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : PM मोदी BJP उम्मीदवारों पर लगाएंगे मुहर, गुरुवार को CEC की बैठक
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि 4,27,135 पोस्टर और बैनर हटाए गए हैं। हमें कुछ बैनर और पोस्टर के लगे रहने की शिकायत मिली थी। हमने निकाय संस्थाओं को पोस्टरों को हटाने के कड़े निर्देश दिए थे और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी