दिल्ली हिंसा : 3 दिन बढ़ी शाहरुख की पुलिस रिमांड

शनिवार, 7 मार्च 2020 (17:28 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली में दंगे के दौरान पुलिस पर गोली चलाने वाले शाहरुख की हिरासत को 3 तीन के लिए बढ़ा दिया है। शाहरुख ने पुलिस पर पिस्टल तानी थी और गोली चलाई थी।
 
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की दो टीमें दिल्ली हिंसा की जांच कर रही हैं। हिंसा के दौरान शाहरुख ने कथित तौर पर पिस्टल से करीब 8 राउंड फायरिंग की थी।
 
इस दौरान शाहरुख ने हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्टल तान दी थी। हालांकि शाहरुख ने कांस्टेबल पर गोली नहीं चलाई थी।
 
शाहरुख को दिल्ली पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया था। खबरों के अनुसार दिल्ली पुलिस को शाहरुख के घर से वह पिस्टल भी बरामद कर ली है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी