Buying coriander seeds on dhanteras: दिवाली, धन और समृद्धि का महापर्व है। इस दौरान हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उनके घर पर बनी रहे और जीवन से आर्थिक तंगी दूर हो जाए। वैसे तो दिवाली पर सोना, चांदी, आभूषण या बर्तन खरीदने का चलन है लेकिन शास्त्रों और लोक मान्यताओं में दिवाली पर कई सरल और अचूक उपाय बताए गए हैं, जिनमें सूखे धनिया का प्रयोग विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। धनिया जिसे संस्कृत में 'धन्यक' कहा जाता है, को धन और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। आइए, जानते हैं कि दिवाली पर धनिया के कौन से उपाय आपकी आर्थिक समस्याओं को खत्म कर सकते हैं और कैसे करें इनका सही प्रयोग: