Dhanteras 2022 ko kya kharide : धनतेरस पर अधिकतर लोग सोने के आभूषण खरीदते हैं। सोना नहीं तो चांद के सिक्के खरीदते हैं। कुछ लोग यदि यह दोनों ही नहीं खरीद पाते हैं तो पीतल का बर्तन खरीदते हैं। यदि यह तीनों की चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं तो बहुत ही सस्ती चीजें खरीद सकते हैं जो कि सोने से भी कहीं ज्यादा कीमती मानी गई है। आओ जानते हैं कि वे क्या चीज है।
धनतेरस पर खरीदे जाने वाली सबसे सस्ती चीजें । dhanteras ko kya kharidna chahiye: धनतेरस के दिन धनिया, झाड़ू, पीली कौड़ी, नमक का पैकेट, धार्मिक साहित्य, औषधि, खील-बताशे, दीये, मिट्टी के बर्तन और कमलगट्टे की माला आदि।
मात्र 10 रुपए में ये चीजें खरीदें:-
1. धनिया : इस दिन जहां ग्रामीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इस दिन सूखे धनिया के बीज खरीद सकते हैं जो मात्र 10 रुपए में मिल जाएंगे।