Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (16:03 IST)
Purchasing time on dhanteras 2022 : उदयातिथि के मान से 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े और अन्य सामग्री खरीदी जाती है। इसी के साथ कई लोग वाहन और घर खरीदी का कार्य या गृह प्रवेश का कार्य भी करते हैं। आओ जानते हैं इन सभी के लिए शुभ मुहूर्त और योग।
 
23 अक्टूबर 2022 धनतेरस के शुभ मुहूर्त | Dhanteras ke shubh muhurt 2022:
 
- धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त : शाम 05:44 से 06:06 तक।
- अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:59 से दोपहर 12:46 तक। इस मुहूर्त में खरीदी और गृह प्रवेश कर सकते हैं। 
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:18 से 03:05 तक। इस मुहूर्त में भी खरीदी और गृह प्रवेश कर सकते हैं। 
 
23 अक्टूबर 2022 धनतेरस के शुभ योग | Dhanteras ke shubh yog 2022:
 
- सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन रहेगा।
- अमृत सिद्धि योग : दोपहर 02:34 से प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 06:35 तक रहेगा। इस मुहूर्त में भी पूजा और खरीदी कर सकते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी