उत्तरी अमेरिका में इस बार दीपावली के दिन खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी है। इसका असर अमेरिकी समयानुसार तड़के 1 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण काल में मूर्ति को हाथ नहीं लगाया जाता, इस अवधि में मंदिर बंद रहते हैं। पंडित उमेश दीक्षित के अनुसार इस अवधि में मंत्र सिद्ध किए जा सकते हैं। मंत्र साधना की जा सकती है। ऐसा भी माना जा सकता है कि इस अवधि में हवन भी किया जा सकता है। सिर्फ मूर्ति को छूना निषेध माना गया है। इसी से बचने के लिए मंदिरों को बंद रखा जाता है।
अमेरिका में निम्न मुहूर्तों में लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है...
* प्रदोष काल सायंकाल 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 40 मिनट तक (प्रदोषकाल की अवधि करीब डेढ़ घंटे रहेगी)
* वृषभ लग्न : 7 बजकर10 मिनट से 8 बजकर 58 मिनट तक
* महानिशीथ काल 12 बजकर 14 मिनट से 1 बजकर 7 मिनट तक
* सिंह लग्न : 1 बजकर 48 मिनट से 4 मिनट 20 मिनट