पहली बार पांच विशेष योग में धन तेरस पर होगी देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस है। यह तिथि आज 2 नवंबर मंगलवार को है।
ये पांच दिवसीय महोत्सव देवी लक्ष्मी नारायण की आराधना के साथ खरीदारी के लिए भी शुभ मुहूर्त होता है। इस वर्ष धनतेरस पर त्रिपुष्कर, दोपहर सर्वार्थ सिद्ध, सिद्धि योग, प्रजापत (धाता) 12 :52 मिनिट पश्चात, वैधृत का अति शुभ योग बन रहा है।
धन त्रयोदशी विशेष कर शिव, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की आराधना के उपरांत शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी वर्ष भर के लिए शुभ फलदायक सिद्ध होता है।
वेदों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। धन्वंतरी आरोग्यता के देवता हैं। कुबेर की जहां धन और समृद्धि के लिए पूजा की जाती है, वहीं भगवान धन्वंतरि की पूजा इस दिन आरोग्यता की कामना के लिए की जाती है।