How to do Diwali Puja at home: दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। लक्ष्मी पूजन का सबसे शुभ समय प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) और स्थिर लग्न में माना जाता है, जब मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं। चूंकि हर वर्ष की तिथि और मुहूर्त बदल जाते हैं, इसलिए आपको अपनी तिथि के अनुसार मुहूर्त देखना चाहिए। लक्ष्मी पूजन के सही मुहूर्त और विधि की जानकारी हर साधक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि मुहूर्त और चौघड़िया के समय में 2 से 5 मिनट की घट-बढ़ रह सकती है।ALSO READ: Dhanteras 2025: धन तेरस के दिन करें अकाल मृत्यु से बचने के लिए 5 अचूक उपाय
वर्ष 2025 में लक्ष्मी पूजन कब किया जाएगा, इसका शुभ समय क्या है, और पूजा की सरल विधि क्या है, यहां जानें।
दीपावली/दिवाली लक्ष्मी पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त : Laxmi Puja Shubh Muhurat Timing 2025
20 अक्टूबर 2025 दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, कार्तिक अमावस्या तिथि:
कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि का प्रारम्भ- 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 03:44 बजे से प्रारंभ।
अमावस्या तिथि समाप्त- 21 अक्टूबर 2025 को शाम 05:54 बजे समाप्त।
दिनभर के मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 से 12:34 तक।
विजयी मुहूर्त: दोपहर 02:07 से 02:53 तक।
गोधूली मुहूर्त: शाम 05:57 से 06:22 तक।
संध्या पूजा: शाम 05:57 से 07:12 तक।
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- शाम 07:23 से रात्रि 08:27 के बीच।
- 'ॐ श्रीं च विद्महे अष्ट ह्रीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी-विष्णु प्रचोद्यात।'
नोट: क्षेत्र और परिवार की परंपरा के अनुसार लक्ष्मी पूजन की विधि में भिन्नता हो सकती है। किसी भी शुभ कार्य से पहले अपने पंडित या ज्योतिषाचार्य से सही मुहूर्त और विधि की पुष्टि करना सबसे अच्छा होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Dhanteras 2025: कौन हैं धन्वंतरि जिनकी होती है धनतेरस पर पूजा, जानें भगवान धन्वंतरि का रहस्य