दीपावली पर्व पर इस आरती से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी, यहां पढ़ें Lakshmi ji ki aarti

मां लक्ष्मी जी की आरती :Lakshmi ji ki aarti 
 
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुम को निश दिन सेवत, हर विष्णु विधाता....
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
जिस घर तुम रहती सब सद्‍गुण आता
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
।। इति लक्ष्मी आरती संपूर्णम ।।

Lakshmi ji ki aarti 
 
ALSO READ: Diwali 2022 : दिवाली की रात कौन से 5 जीव दिखना शुभ होता है?

ALSO READ: दिवाली के दिन मिट्टी का छोटा सा घर क्यों माना जाता है शुभ?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी