Shardiya Navratri 2023: मां वैष्णो देवी का मंदिर और यात्रा की खास बातें

Durga mandir: भारत मां दुर्गा और उनके विभिन्न रूपों के हजारों मंदिर है। उन्हीं में से एक बहुत ही सिद्ध और प्रसिद्ध मंदिर है मां वैष्णोदेवी का मंदिर। भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के जम्मू में स्थित प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल वैष्णो देवी के मंदिर में माता के दर्शन के लिए नवरात्रि में लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। वैष्णो देवी मंदिर के ऊपर भैरो बाबा का एक प्रसिद्ध मंदिर है।
 
कैसा है वैष्णो देवी का मंदिर? 
मंदिर की यात्रा की खास बातें-
  1. सर्दियों के दौरान यहां बर्फबारी होती है।
  2. ग्रीष्मकाल के दौरान, तापमान पर्यटकों के लिए उपयुक्त होता है।
  3. नवरात्रि में यहां जा सकते हैं।
  4. कटरा से ही वैष्णो देवी की पैदल चढ़ाई शुरू होती है जो भवन तक करीब 13 किलोमीटर और भैरो मंदिर तक 14.5 किलोमीटर है।
  5. लगभग 5,200 फीट की ऊंचाई पर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित यह भारत में तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला धार्मिक तीर्थ स्थल है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी