दिल्ली हिंसा पर पुलिस का बड़ा ऐलान, दीप सिद्धू समेत 4 पर 1 लाख का इनाम

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (12:25 IST)
नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा 3 अन्य की गिरफ्तारी में मददगार हो सकने वाली जानकारी देने पर 1 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और 2 अन्य पर भी 50,000 रुपए नकद इनाम की घोषणा की गई है।
ALSO READ: दीप सिद्धू ने फेसबुक पर फिर पोस्ट किया वीडियो, मांगा समय
गौरतलब है कि केंद्र के 3 नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के पक्ष में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी