किसानों को पीछे हटाना असंभव, तीनों कानून वापस लेने होंगे: राहुल

Webdunia
बुधवार, 10 मार्च 2021 (13:16 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि तीनों केंद्रीय कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को पीछे हटाना असंभव है और सरकार को ये कानून वापस लेने ही होंगे।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, अन्नदाता का बारिश से नाता पुराना, ना डरते ना करते मौसम का बहाना, तो क्रूर सरकार को फिर से बताना, असंभव किसानों को पीछे हटाना, तीनों कानूनों को पड़ेगा लौटाना!
 
 
दूसरी तरफ, सरकार का मानना है कि तीनों कानूनों को कृषि सुधारों की दिशा में बड़ा कदम है। इससे किसानों को लाभ होगा और उनकी उपज बेचने के लिए उनके पास कई विकल्प होंगे। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख