इस साल की कलर थीम है- ग्रे, ऑरेंज, फेद लाल, रॉयल ब्लू, यलो और पर्पल। इन कलर के साथ आप अपनी नवरात्रि को बहुत ही खूबसूरती के साथ मना सकते हैं और खुद को एक स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
कलर थीम के साथ हम हमारे लुक में हैवी एम्ब्रॉयडरी, मिरर वर्क, ऑक्सीडाइज ज्वेलरी (Oxidize jewellery) व कढ़ाई वर्क के साथ आप इस नवरात्रि पर स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।
क्या-क्या पहन सकते हैं इस नवरात्रि पर?
फ्यूजन आउटफिट जैसे डेनिम के साथ हॉफ डेप साड़ी और चोकर या मांग टीका के साथ आप एक स्टाइलिश लुक पा सकते हैं। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि जब भी आप गले और माथे में हैवी ज्वेलरी पहनें तो ईयररिंग ज्यादा हैवी कैरी न करें। इससे आपको बैलेंस लुक मिलेगा।
इसके साथ ही कमर पर आप बेल्ट ट्राई कर सकती हैं।
अब आप अपनी ओवर साइज डेनिम शर्ट के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी एंकल लैंथ स्कर्ट पहन सकती हैं और साथ आप हैवी पायल भी पहन सकती हैं।
धोती के साथ पेप्लम टॉप (Peplum Top) 3/4 गैटर कुर्ता पहन सकती हैं।
पेप्लम टॉप या कुर्ता धोती के साथ अच्छा तो दिखता ही है, साथ ही आप इसमें स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसके साथ आप हैवी चांद बाली और मांगटीका भी कैरी कर सकती हैं।