जश्न जारी है, अर्जेंटीना में उमड़ा दर्शकों का हुजूम तो ट्रॉफी को साथ में लेकर सोए मेस्सी (PIC)

बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (13:30 IST)
लियोनेल मेस्सी ने एक अरसे तक फीफा विश्वकप जीतने का इंतजार किया। अब जब यह इंतजार पूरा हो गया है तो वह नहीं चाहते कि कुछ देर के लिए भी यह ट्रॉफी उनसे अलग हो। यही कारण है कि लियोनेल मेस्सी विश्वकप ट्रॉफी को अपने साथ लेकर सो रहे हैं।

लियोनेल मेस्सी का एक फोटो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ है। इसमें लियोनेल मेस्सी विश्वकप ट्रॉफी को गले से लगाए साथ सोते हुए दिख रहे हैं। वह ना केवल एक चैन की नींद सोते हुए दिख रहे हैं बल्कि ट्रॉफी  को अपने से एक पल भी दूर नहीं होते देखना चाहते।

Lionel Messi posting now  pic.twitter.com/iazglBoqn5

— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) December 20, 2022
इसके अलावा अर्जेंटीना के फैंस रविवार की खिताबी जीत का जश्न अभी तक मना रहे हैं। सड़कों पर खासी भीड़ है। लजीज पकवान की बिक्री में तेजी आई है। राजनैतिक अस्थिरता से गुजर रहे इस देश के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी की तरह है।

Eres el mejor y así te ha recibido la afición argentina. Después de todo lo que has dado al futbol, te mereces esta gran recompensa, hermano.  pic.twitter.com/54dJD1TwFu

— Jordi Alba (@JordiAlba) December 20, 2022

5 MILLONES , nadie va a poder entender nuestros sentimientos
Gracias argentina pic.twitter.com/F6hrqcguoX

— Cuti Romero (@CutiRomero2) December 20, 2022

No busquen dinero, busquen gloria!!! En nuestra tierra con nuestra gente. ARGENTINA ARGENTINA ARGENTINA  pic.twitter.com/H0MQn5ESwo

— Lisandro Martinez (@LisandrMartinez) December 20, 2022

Argentina. pic.twitter.com/0My6JteJNM

— Messismo (@Messismo10) December 19, 2022

Estiman que el 10% de la población argentina (casi cinco millones) están ahora mismo recibiendo al plantel campeón del mundo en las calles de Buenos Aires. pic.twitter.com/lvpETOS1Gg

— Pablo Giralt (@giraltpablo) December 20, 2022
केरल में भी अर्जेंटीना की जीत में बटी फ्री बिरयानी

केरल के त्रिशूर में अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में एक होटल मालिक ने अपनी तरफ से अर्जेंटीना की जीत का जश्न मनाते हुए एक हजार अर्जेंटीना फुटबॉलप्रेमियों को फ्री में बिरयानी खिलायी।

त्रिशूर के रॉक लैंड होटल का मालिक शिबु पोरूथूर अर्जेंटीना के खेल का दीवाना है और उसने पहले से ही घोषणा कर दी थी कि इस बार फीफा वर्ल्ड कम अगर अर्जेंटीना की टीम जीतेगी ताे वह इस टीम के खेल के दीवाने 1000 फुटबॉल प्रेमियों को फ्री में बिरयानी खिलायेगा। अब अर्जेंटीना की जीत के बाद होटल मालिक ने अपना वादा निभाते हुए 1000 फुटबॉलप्रेमियों को फ्री में बिरयानी खिलायी है।

फुटबॉल मैच के खत्म होने के बाद शिबु अपने होटल में काम करने वालों के साथ किचिन में वापस लौटा क्योंकि उसे दूसरे दिन अपने वादे के अनुसार लोगों को बिरयानी खिलानी थी और वह बिरयानी पकाने के काम में लग गये। जो भी शिबु के होटल पहुंचा उसे गर्मागर्म बिरयानी फ्री में खाने को मिली। लगभग साढे ग्यारह बजे के आसपास होटल के आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमियों का जमावड़ा हो गया।शिबु ने उसके होटल पर आने वालों को फ्री में बिरयानी खिलाकर 36 साल बाद अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी