लेनोवो ने अपना सस्ता टैबलेट Lenovo Tab K9 लॉन्च किया है। टैबलेट को Tab One के नाम से भी जाना जाता है। Lenovo Tab K9 में 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1340x480 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 480 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है।
Tab K9 में 4GB RAM दी गई है। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 64GB और 128GB का विकल्प दिया गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है। बैटरी की बात करें तो Lenovo Tab K9 में 5100mAh की बैटरी मिलती है।