गजानन गणेश की संकल्प अनुसार साधना करने से विघ्नहर्ता बिगड़ी बना देते हैं। भगवान गणेश स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता व शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। वे भक्तों की बाधा, संकट, रोग-दोषको दूर करते हैं। 10 दिनी गणेश स्थापना काल में गणपति की संकल्प पूर्वक साधना-आराधना करने से भक्त को चिंताओं से मुक्ति मिलती है, इच्छाएं पूर्ण होती है, मन स्थिर रहता है, अन्न व धन के भंडार में बरकत होती है तथा विघ्न दूर होकर सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
किस कामना के लिए करें क्या उपाय
विवाह के लिए : 10 दिन तक ॐ ग्लौम गणपतयै नमः की 11 माला तथा गणेश स्तोत्र का पाठ नित्य करें। मोदक का भोग लगाएं।