केजरीवाल ने मोदी को दी बहस की चुनौती

गुरुवार, 8 मई 2014 (11:29 IST)
वाराणसी। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मोदी को गंगा आरती की इजाजत मिल गई है तो वो आरती क्यों नहीं कर रहे हैं।
FILE

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देता हूं। ताकि लोग हमसे सीधे सवाल कर ले। उन्होंने दिन और समय मोदी तय कर लें। केजरीवाल ने मोदी पर गंगा आरती पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अगर आपको केवल आरती करनी होती तो इसके लिए चुनाव आयोग की ‍अनुमति नहीं चाहिए होती। आपको चुनाव प्रचार के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है। मैं गंगा आरती के लिए अकेले गया था और आज फिर पत्नी के साथ वहां जाऊंगा। नियत साफ होनी चाहिए।

भाजपा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम केजरीवाल को गंभीरता से नहीं लेते। इस बीच मोदी ने गंगा आरती नहीं करने पर ट्वीट पर मांग गंगा से माफी मांगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें