विश्व का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री कहां है?

FILE


* विश्व का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री (वृक्ष) उत्तरी कैरोलिना के हिल्टन नामक पार्क में स्थित है। यह वृक्ष लगभग 90 फुट ऊंचा है तथा इसकी परिधि 14 फुट है।

* जब इसकी पूर्ण छाया पड़ती है तो उस छाया की परिधि 110 फुट से अधिक होती है।

* इस वृक्ष को क्रिसमस त्योहार पर खूब सजाया जाता है। रंगबिरंगे बल्बों, रंगीन कागजों, मोमबत्तियों व शीशे के टुकड़ों से सजा यह वृक्ष बहुत ही मनोहारी लगता है। हजारों लोग इसके दर्शन करने आते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें