11 जुलाई को मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस , जानिए इस वर्ष की थीम

प्रतिवर्ष 11 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसे पहले मानव की तरक्की, प्रगति और विकास के उत्सव के रूप में बनाया जाता था। पर समय के साथ इसमें अंतर आया। जनसंख्या की बेहिसाब वृद्धि के कारण इसे बढ़ती जनसंख्या के नियंत्रण और दुष्परिणामों से जागरूक करने के रूप में मनाया जाता है।
 
कैसे आरम्भ हुआ
सर्वप्रथम 11 जुलाई 1987 को '5 बिलियन डे' मनाया गया क्योंकि इस दिन विश्व की जनसंख्या 5 अरब हो गई थी। इसी को मूल विषय मानते हुए यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम ( UNDP ) की गवर्निंग कौंसिल ने 1989 में विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की ओर कदम बढ़ाए। इसे मनाने का मूल उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और परिवार नियोजन था।
 
क्या है इस बार की थीम
यूनाइटेड नेशंस अपने हर दिवस को प्रतिवर्ष एक थीम के साथ मनाता है। 2022 की थीम है “A world of 8 billion: Towards a resilient future for all – Harnessing opportunities and ensuring rights and choices for all", "आठ अरब लोगों का एक विश्व : सभी के एक लचीले भविष्य की ओर - अवसरों का दोहन और सभी के लिए बराबर अधिकार और विकल्पों को सुनिश्चित करना "

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी