Indian Air Force day : भारतीय वायुसेना दिवस
आज से 88 वर्ष पहले 08 अक्टूबर 1932 यानी आज ही के दिन भारतीय वायुसेना दिवस की स्थापना हुई थी। भारतीय वायुसेना बल, वीरता और पराक्रम का प्रतीक है। यह भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा और वायु चौकसी जैसे महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। वायुसेना दिवस पर भारतीय वायु सैनिकों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम के लिए उन्हें सलाम करती है।