गोवर्धन पूजा में क्या क्या सामग्री चाहिए?

Govardhan puja 2023: कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा होती है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। 13 नवम्बर 2023 को दोपहर 02:56 से प्रतिपदा प्रारंभ होकर 14 नवम्बर 2023 को दोपहर 02:36 को समाप्त होगी। उदया तिथि के मान से यह उत्सव 14 नवंबर 2023 को मनाएंगे। गोवर्धन पूजा की सामग्री।
 
गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त:- सुबह 06:43 से 08:52 तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 से 12:27 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 01:53 से 02:36 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:28 से 05:55 तक।
अमृत काल : शाम 05:00 से 06:36 तक।
नोट: स्थानीय समय अनुसार मुहूर्त के समय में घट-बढ़ रहती है।
 
गोवर्धन पूजा की सामग्री : पूजा की थाली में रोली, चावल, बताशे, धूप, तेल का दीपक, कलश में जल, केसर, नैवेद्य, धूप, मिठाई, गंगाजल, पान, फूल, दही, शहद, फूल माला, खीर आदि रखकर उससे गोवर्धन पर्वत के चित्र की पूजा करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी