गुजरात चुनाव में रावण के बाद शूर्पणखा की एंट्री, रेणुका चौधरी ने पूछा सवाल

बुधवार, 30 नवंबर 2022 (10:41 IST)
गांधीनगर। गुजरात चुनाव में रावण के बाद शुर्पणखा की भी एंट्री हो गई है। प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी की तुलना रावण से करने पर बवाल मच गया। भाजपा तुरंत इस बात को मु्द्दा बना लिया। हालांकि कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का बचाव करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार उनकी तुलना शूर्पणखा से की थी, तब मीडिया कहां थी?
 
रेणुका चौधरी ने ट्वीट कर मीडिया से सवाल किया कि जब संसद में मोदी ने मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी तब मीडिया कहां थी?
 

Modi compared me to Surpanakha in parliament.

Where was media then?

— Renuka Chowdhury (@RenukaCCongress) November 29, 2022
कौन थी शूर्पणखा : शूर्पणखा की रावण की तरह ही रामायण की एक पात्र थी। वह रावण की बहन थी। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब राम और लक्ष्मण ने उससे विवाह करने की उसकी याचना को अस्वीकार कर दिया तब वह क्रोधित होकर सीता पर आक्रमण करने के लिए झपटी। इस पर लक्ष्मण ने उसके नाक-कान काट दिए। अपमानित होकर विलाप करती हुई वह अपने भाई रावण के पास गयी और रावण ने इस अपमान का बदला लेने की प्रतिज्ञा की। रावण, सीता को चुरा ले गया। राम-रावण युद्ध हुआ। अन्ततः राम ने जब रावण का वध किया।
 
उल्लेखनीय है कि खड़गे ने अहमदाबाद में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग नगर पालिका चुनाव, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में मोदी के चेहरे पर वोट मांगते हैं। मोदी हर चुनाव में दिख जाते हैं। क्या मोदी यहां काम करने आएंगे? उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी के रावण की तरह 100 सिर हैं?
 
भाजपा ने इस मुद्दे को हाथोंहाथ लपके हुए मोदी से रावण की तुलना को संपूर्ण गुजरात का अपमान बताया है। पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मोदी की तुलना रावण से करना कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्योंकि भाजपा ने इस मुद्दे को प्रत्येक गुजराती के अपमान से जोड़ दिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी